Posts

बुंदेली लोक साहित्य का इतिहास

  लोक साहित्य मनुष्यता की  सा मसिक  अभिव्यक्ति का प्रतीक होते हैं जिनसे अंचल विशेष की भाषा बोली में लोक सांसे लेता है और अपनी जीवन प्रवेश इतिहास समकाल रितु धार्मिक सांस्कृतिक राजनैतिक व्यक्तिगत एवं समस्त विगत भावनाओं को प्रकट करता है बुंदेलखंड अंचल भी इसका अपवाद नहीं है प्राचीन काल में  दशार्ण  और चीन  देश के नाम से जाना जाने वाला यह क्षेत्र मध्य काल से बुंदेलखंड नाम से विख्यात हुआ बुंदेलखंड में लोक की अभिव्यक्ति की सुधीर परंपरा रही है जिसके सूत्र तेरहवीं शताब्दी से मिलने शुरू हो जाते हैं               भारत के हृदय के रूप में विद्यमान मध्य भारत का बुंदेलखंड प्रांत और लोक साहित्य की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है भौगोलिक दृष्टि से उत्तर और दक्षिण भारत को जोड़ने वाले द्वार के तौर पर अवस्थित इस क्षेत्र को अनेक बार विदेशियों के आक्रमण का दंश सहन करना पड़ा  फलतः   यहां के निवासियों तथा इसके लोक साहित्य में  वीरत्व  का भाव स्वभाविक रूप से  फलित हुआ अंतिम बुंदेला शासक  देव के शासनकाल में जन कवि जगनिक ने ...

सन्त कबीर

 माला फेरत जुग गया, गया न मन का फेर। कर का मनका छाँड़ दे, मनका-मनका फेर ।। अर्थ- कबीरदास जी कहते हैं कि माला फेरते- फेरते सारा जीवन व्यतीत हो गया,परन्तु कभी भी मन से माला नहीं फेरी इसलिए हाथ के मोती को छोड़ देऔर मन के मोती को जप।         सतगुरु हम सूँ रीझकर कह्या एक प्रसंग।          बरस्याँ बादल प्रेम का, भींज गया सब अंग ।। पाणीं ही  ते  हिम  भया, हिम हुय गया बिलाय। जो कछु था सोई भया, अब कछु कहा न जाय ।।

इन्सान की पहचान

किसी के काम जो आये, उसे इन्सान कहते हैं। पराया दर्द अपनाये, उसे इंसान कहते है।। ये दुनियाँ एक उलझन है, कहींं धोखा कहीं ठोकर। कोई हँस-हँस के जीता है, कोई जीता है रो-रोकर,  कोई जीता है रो-रोकर। जो मुश्किल में न घबराये, उसे इन्सान कहते हैं। पराया दर्द अपनाये उसे इन्सान कहते हैं।। अगर गलती रुलाती है,तो राहें भी दिखाती है। मनुज गलती का पुतला है,वो अक्सर हो ही जाती है,वो अक्सर हो ही जाती है। जो कर ले ठीक गलती को,उसे इन्सान कहते हैं।  पराया दर्द अपनाये,उसे इन्सान कहते हैं।। योंं भरने को तो दुनियाँ में, पशु भी पेट भरते हैं।     जो रखते दिल इंसाँँ का, वो नर परमार्थ करते हैं,वो नर परमार्थ करते हैं।  पथिक जो बाँटकर खाए, उसे इन्सान कहते  हैं।   पराया दर्द अपनाये, उसे इन्सान कहते हैं ।। किसी के काम जो आये,उसे इन्सान कहते हैं । पराया दर्द अपनाये, उसे इन्सान कहते  हैं।।